फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केवट बनकर रात में लगाई श्रीराम की नैया पार, सुबह आ गई माैत की खबर: सबको रुला गए अनेक सिंह

Sun, 15 Nov 2026 04:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

रामलीला में केवट का किरदार निभाने वाले अनेक सिंह की मंचन के बाद रात को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
रामलीला मंचन के दाैरान केवट के किरदार में अनेक सिंह (बीच में) का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शनिवार रात रामलीला के मंच पर केवट बनकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नैया से नदी पार कराने वाले अनेक सिंह को क्या पता था कि यह उनका आखिरी मंचन होगा। रात में उनके अभिनय पर श्रद्धालुओं ने खूब तालियां बजाईं, लेकिन सुबह होते-होते उनकी जिंदगी की नैया बीच भंवर में डूब गई। जिस केवट ने मंच पर प्रभु श्रीराम को अपनी नैया से पार लगाया, वह खुद जिंदगी की जंग हार गया। रविवार सुबह उनके निधन की खबर गांव पहुंची तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन


यह हृदयविदारक घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के दरवा गांव की है। गांव निवासी 55 वर्षीय अनेक सिंह कई वर्षों से रामलीला में केवट का किरदार निभाते आ रहे थे। शनिवार रात आयोजित रामलीला में भी उन्होंने पूरी तन्मयता से केवट का स्वरूप धारण किया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को नैया पार कराने के प्रसंग का जीवंत मंचन किया। उनके अभिनय पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। किसी को क्या पता था कि मंच पर केवट के रूप में नजर आ रहे अनेक सिंह को लोग अगली सुबह फिर कभी नहीं देख पाएंगे।

रामलीला समाप्त होने के बाद अनेक सिंह अपने घर चले गए। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उन्हें लेकर आगरा के लिए रवाना हो गए। वहां एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को मिली इस खबर ने सभी को झकझोर दिया। रविवार सुबह करीब नौ बजे उनका शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक सब सामान्य था, वहां मातम छा गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन


अनेक सिंह भले ही अब भगवान श्रीराम के चरणों में स्थान पा गए हों, लेकिन अपने पीछे परिवार को कभी न भरने वाला दुख दे गए। गांव के लोग भी इस संयोग को याद कर भावुक हैं कि रात में जिस कलाकार ने केवट बनकर प्रभु की नैया पार लगाई, सुबह वह खुद जिंदगी की नैया छोड़कर चला गया। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि रामलीला का वह मंचन अनेक सिंह की जिंदगी का आखिरी अभिनय बन जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें