फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नहर में कूदा युवक, बच गया तो पत्थर से किया खुद के सिर पर वार; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 15 Nov 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नहर के किनारे खड़े युवक ने अचानक से पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने नहर से एक पत्थर उठाकर अपने ऊपर प्रहार किया, जिसके बाद वह पानी के अंदर डूब गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मैनपुरी में नहर में कूदा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र की लोअर गंग नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी और अपने ऊपर पत्थर से प्रहार कर पानी में डूब गया। कुछ देर बाद युवक पानी के ऊपर तैरता रहा और फिर गायब हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11:30 टनर क्षेत्र का रहने वाला दन्नाहार निवासी पुष्पेंद्र नहर के पास शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि एक 25 से 30 वर्ष का युवक नहर किनारे खड़ा है और उसने अचानक से नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसने नहर से एक पत्थर उठाकर अपने ऊपर प्रहार किया, जिसके बाद वह पानी के अंदर डूब गया। 

पुष्पेंद्र ने बताया कि थोड़ी देर बाद युवक पानी के ऊपर बहने लगा और थोड़ा आगे जाकर गायब हो गया। उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई है। पुलिस पता करने में जुटी हुई है कि यह युवक कौन था और कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें