फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नवीगंज के पास इंटरचेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नवीगंज के पास इंटरचेंज कट बनाया जाएगा। इसके लिए एलाइनमेंट तैयार हो चुका है और अधिकांश जमीन की खरीद भी पूरी हो गई है। ये प्रस्ताव यूपीडा ने एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन


नवीगंज टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर बनने वाला यह इंटरचेंज मैनपुरी के साथ छिबरामऊ क्षेत्र के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा। इससे बुंदेलखंड और रुहेलखंड के क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा। नवीगंज टोल प्लाजा और नगला देवी ओवरब्रिज के बीच लिंक एक्सप्रेसवे जीटी रोड को क्रॉस करेगा। इंटरचेंज के लिए 120 मीटर वर्गाकार क्षेत्र में गोल चक्कर बनाया जाएगा। ग्रामसभा छबीलेपुर और अकबरपुर बिकू में जमीन चिह्नित की गई है। दोनों ग्रामसभाओं में एप्रोच रोड पर टोल बूथ बनाए जाएंगे, जहां से टोल देकर वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें