फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस...घायल ने तड़पकर तोड़ दिया दम; बिलख कर रह गए परिजन

Thu, 05 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई, इससे घायल ने तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजन बिलख कर रह गए, कोई सुनने वाला नहीं मिला। 
विज्ञापन
Mainpuri: एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस...घायल ने तड़पकर तोड़ दिया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नगला पजामा के पास बृहस्पतिवार की रात एक मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तीमारदार के फोन करने की एक घंटा बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक मरीज तड़प-तड़प कर दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन


मामला थाना दन्नाहार के गांव गाडियां का है। गांव निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार शहर में कुरावली रोड स्थित एक मैरिज होम में मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- डेंगू का प्रकोप जारी: एटा में दो और महिलाओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांवों में कैंप लगाकर हुआ मरीजों का उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। एक घंटा बाद जब तक एंबुलेंस पहुंची। तब ब्रजेश तड़प तड़प का दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें