फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी: दाखश्री

Fri, 14 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी: दाखश्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को पतंजलि योग समिति सहित पांचाें संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक राजकुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

दाखश्री यादव ने योग की समस्त विधाओं की क्रियाविधि, लाभ एवं सावधानियां बताई। धीरेंद्र फौजी व शशी प्रभा ने योग का प्रदर्शन किया। लक्ष्मी नारायण ने योग के आसन, योगिक क्रोमिंग व दंड बैठक का प्रदर्शन दिया। श्रीदेवी राजपूत ने नौजवान युवक, युवतियों को लक्ष्मी नारायण की तरह विधाओं को सीखने की प्रेरणा दी। शिविर में प्राणायाम, भसिका, कपाल भांति, अनुलोम विलोम आदि आठ प्राणायामों का सफल प्रशिक्षण दिया।
विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों के पीटी, योगासन आदि कराया जाए। इससे बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य सही रहेगा। वहीं इससे पूर्व मुख्य अतिथि का पतंजलि योग पीठ की राज्य प्रभारी श्रीदेवी राजपूत एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर डा. चंद्रमोहन, विमल कुमार, कुसुम श्रीवास्तव, कुसुम आर्या, गीता मौर्य, आराधना गुप्ता, शोभा सिंह, सुमन शर्मा, राजाबेटी, शोभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें