फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अमर शहीद संजय चौहान मार्ग का 23 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करते विधायक भोगांव। संवाद
विज्ञापन
बेवर। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सोमवार को क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नवीगंज से जासमई होते हुए कैथौली ऊंचा तिराहा को जोड़ने वाला अमर शहीद एयर कॉमरेड संजय चौहान मार्ग अब जल्द चौड़े स्वरूप में दिखेगा।
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि वर्ष 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में प्रस्ताव भेजकर इस मार्ग को बनवाया। वर्तमान में 23 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बजट में किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर जनपद में एक एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। ब्रजेश शाक्य, मुकेश प्रधान जनौरा, देवेंद्र प्रधान, अजय प्रधान, मुकेश शाक्य, प्रदीप शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें