मैनपुरी/भोगांव/कुसमरा।
रमज़ान में अलविदा जुमा की नमाज जिले भर में रिमझिम बारिश के बीच अदा की गई। जामा मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। भोगांव की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज में शिरकत की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद रजा नूरी ने नमाज अदा कराई। रोजेदारों ने अकीदत के साथ अल्लाह की इबादत की।
नमाज के दौरान मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूल मियां, पप्पी अंसारी, इमरान चौधरी, हाफिज रिजवान, अहमद अली, आरिफ अली, तौसीफ खान, सलीम अंसारी, सोहेल अंसारी, जमील अंसारी मौजूद रहे। कुसमरा सहित आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। कुसमरा की जामा मस्जिद में भी नमाज के दौरान भीड़ देखने को मिली। फर्ज नमाज के साथ-साथ नफ्ल नमाज भी अदा की गई। कुरआन शरीफ की तिलावत और तस्बीह व जिक्र किया गया। जामा मस्जिद के इमाम हाफिज जुबेर अली ने नमाज के बाद रोजे की अहमियत और रमजान की फजीलत बताई।