फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अखिल भारतीय किसान सभा ने खाद के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 13 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देते अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी। संव
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पर यूरिया खाद की कमी के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि किसान यूरिया के लिए केंद्रों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। सभी फसलों के लिए सीटू प्लस पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और सुनिश्चित सरकारी खरीद के लिए कानून बनाया जाए। ग्रामीण ऋणग्रस्तता को समाप्त करने और किसानों दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्याओं को रोके जाने के लिए व्यापक ऋण माफी की जाए। देश में प्रत्येक किसान आत्महत्या पीड़ित के परिवार को 25 लाख मुआवजा दिया जाए।
लोगों को 200 दिनों के रोजगार की गारंटी के साथ न्यूनतम वेतन दिया जाए। इस दौरान राधेश्याम यादव, महावीर सिंह, जगवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, मनीराम, मुनेश कुमार, राजपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें