फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला, जनता चुनाव में भाजपा को सिखाएगी सबक

Wed, 14 Feb 2024 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला साबित हुआ। जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने 79 सांसदों के टिकट काटना चाहती है। एक सांसद का क्षेत्र बदलने को मजबूर हो गई है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन


कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ धोखा किया है। एक तरफ किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, दूसरी तरफ आंदोलन करने जा रहे किसानों पर लाठी चार्ज करके आंसू गैस के गोले तक छोड़े। किसानों के वाहनों में सरकार ने केले ठुकराकर तानाशाही का परिचय दिया है। 

चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक

भाजपा किसान हित की बात करती है, लेकिन एमएसपी पर कानून बनाने की बात नहीं करती। एमएसपी पर कानून बना दिया जाए तो किसानों को लाभ होगा। भाजपा का किसानों की आय दोगुना करने का दावा खोखला साबित हुआ। कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 50 से अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक भी सिखाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें