फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने घेरा बिजलीघर

Sun, 07 May 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
घेरा बिजलीघर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में अघोषित कटौती से नाराज लोगों ने रविवार को बिजलीघर घेर लिया। चेयरमैन सहित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। लोगों का आरोप है बेवर में तैनात कर्मचारी बिजलीघर पर नहीं रुकते हैं। मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन

 चेयरमैन सरितकांत भाटिया, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बिजलीघर पर सुबह दस बजे पहुंच गए। वहां मात्र एक कर्मचारी मिला। सप्लाई बाधित होने के संबंध में बताया मेन सप्लाई कुसमरा से बाधित होती है जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। चेयरमैन सरितकांत भाटिया, हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने एसडीओ मनोज राय, जेई रविशंकर से फोन पर बात की। बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को चेतावनी दी बिजली व्यवस्था दो दिन में सुधारी जाए। सुधार नहीं होने पर लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एसडीओ ने नियमित आपूर्ति देने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबुआ गुप्ता, आजादबाबू त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुमित सिकरवार, सतेंद्र कुमार, आशीष मिश्रा, लकी गुप्ता, अंकुर पुरवार आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



एक दिन बाद ही फुंक गया ट्रांसफार्मर
बेवर। नगर की सब्जीमंडी में दो दिन पूर्व ही रखा गया ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह एक बार फिर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही छिबरामऊ रोड, फर्रुखाबाद रोड, सब्जीमंडी, पुराना बाजार सहित कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया। जेई रविशंकर ने बताया अत्यधिक भार के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया है देर शाम तक बदलवाकर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें