फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले- अखिलेश को सीएम बनाना बड़ी भूल, कांग्रेस ने की हमारी जिंदगी बर्बाद

Sun, 07 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी में एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को शकुनि बताया है। इसके साथ ही नई पार्टी की घोषणा पर शिवपाल यादव को समझाने की भी बात कही। अपने संबोधन में मुलायम ने अखिलेश यादव को लेकर पीएम मोदी के उस भाषण का जिक्र किया जिसमें मोदी ने कहा था कि जो बाप का नहीं हुआ किसका होगा। मुलायम बोले कि अखिलेश मुझसे कभी मिलने नहीं आए।  
विज्ञापन


किशनी के गांव गुनहिया में आरपीएफ जवान धर्मेंद्र यादव और अपने गुरु की प्रतिमा के अनावरण को पहुंचे 
मुलायम सिंह ने अपने भाषण में कई पुरानी यादें ताजा कीं। सपा के पूर्व मु‌खिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 2012 में जीत हमने दिलाई लेकिन अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर गलती कर दी। 224 की जगह इस चुनाव में केवल 47 सीटें हीं मिलीं। उसमें भी 14 हमारी वजह से मिलीं। मुलायम ने अखिलेश पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। वहीं तंज कसा कि कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी।

रामगोपाल यादव का जिक्र आने पर मुलायम ने उनकी तुलना महाभारत के शकु‌नि से की। वहीं जब लोगों ने उनसे शिवपाल की नई पार्टी के बयान के बारे में जानना चाहा तो मुलायम बोले कि वे इस बारे में शिवपाल को समझाएंगे।  
विज्ञापन


अपने भाषण में मुलायम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और उन्हें ठग और झूठे वादे करने वाला बताया। महिलाओं के लिए कहा हमारे इतिहास में कभी महिलाओं ने परदा नहीं किया फिर अब क्यों। लोगों और महिलाओं से कहा कि इस प्रथा को बंद करें। महिलाएं सभी से खुलकर बात करें। अधिकारियों से बोले सरकार बदलते ही उनके भी तेवर बदल गए हैं। अब अधिकारी जनप्रतिनिधियों की इज्जत ही नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें