फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 35 साल बाद दिन में भी लगेगी आलू मंडी

Tue, 13 Jan 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 40 नबीगंज मंडी में सोमवार को दिन में हुई आलू की आवक। संवाद
विज्ञापन
बेवर। बेवर क्षेत्र की नबीगंज आलू मंडी 35 वर्षों से रात में लगती आ रही है। जो अब दिन में भी संचालित होगी। इस फैसले से न केवल स्थानीय व्यापारियों, बल्कि दूर-दराज से आने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। इस मंडी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आलू तौल से नहीं बिकता। पैकेट के हिसाब से आलू की बिक्री होती है।नबीगंज मंडी की साख प्रदेश भर में है। यहां के आलू की मांग प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में प्रमुखता से रहती है। दशकों से यह मंडी रात के समय संचालित होती थी। किसानों को आवागमन और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। मंडी अध्यक्ष राजीव शाक्य ने बताया कि आढ़तियों और व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने और व्यापार को सुगम बनाने के लिए दिन का समय सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन

इससे मंडी में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस बदलाव से अब आलू की लोडिंग-अनलोडिंग दिन की रोशनी में होगी। इससे काम की गति बढ़ेगी और बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें