मैनपुरी। यातायात माह में नियमों का पालन कराने के लिए शनिवार को पुलिस ने गांधीगीरी का सहारा लिया। सीओ सिटी के साथ स्कूल के छोटे बच्चों ने नियमों का पालन न करने वालों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
शनिवार को सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने क्रिश्चियन केजी स्कूल के बच्चों के साथ कचहरी रोड पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले राहगीरों को रोका। बच्चों से उन्हें गुलाब का फूल दिलाकर यातायात नियमों का पालन करने को कहा।
सीओ सिटी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस गांधीगीरी का सहारा ले रही है। स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी जो यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।