फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन में देरी पर प्रशासन सख्त

Tue, 24 Nov 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 26 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन की समीक्षा बैठक करते जिला​धिकारी। स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। मतदाता पंजीकरण और निर्वाचक साक्षरता क्लब के गठन में देरी पर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों, फार्मेसी कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुक्रवार तक अनिवार्य रूप से निर्वाचक साक्षरता क्लब गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पात्र दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और जिनके नाम टैग नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता से टैग कराने को कहा।बता दें जनपद में 120 महाविद्यालय, 28 फार्मेसी कॉलेज, 21 आईटीआई, तीन पॉलिटेक्निक, एक इंजीनियरिंग कॉलेज, 476 इंटर कॉलेज, 1000 जूनियर हाईस्कूल और 72 डीएलएड एवं बीटीसी संस्थान संचालित हैं। इन सभी संस्थानों में निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन किया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रारूप पर क्लब गठन की सूचना उपलब्ध कराकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कराएं। समीक्षा में क्लब गठन की प्रगति में देरी पर संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शुक्रवार तक सभी संस्थानों में गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए तत्काल ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण संख्या दर्ज कराने को कहा। जो विद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं, उनसे ऑफलाइन डेटा लेकर कार्यालय स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटरों के माध्यम से फीडिंग कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने युवा कल्याण विभाग को युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्यों तथा उनके परिवार के पात्र सदस्यों का मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि आईटीआई संस्थानों में 6363 छात्र तथा इंटर कॉलेजों में 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 8226 युवा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

1812 दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय 13,824 दिव्यांगजनों के सापेक्ष 12,012 के नाम ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। शेष 1812 दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में टैग करने के लिए बाकी हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सूची का मिलान कर सभी छूटे हुए दिव्यांगजनों के नाम शामिल किया जाए।

स्कूल के बाद बीएलओ करेंगे मतदाता सूची व जनगणना: भोगांव। तहसील क्षेत्र में बीएलओ को मतदाता सूची दुरुस्त करने और नए नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य स्कूल के नियमित काम पूरा होने के बाद ही किया जाएगा। बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 10 फार्म संख्या-6 भरकर ऑनलाइन करने को कहा गया है। मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए परिजनों को नोटिस दिए जाएंगे। नाम, पता या जन्मतिथि में त्रुटि होने पर फार्म संख्या-8 भरवाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी नीरजा चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों पर विद्यालय के कार्यों की जिम्मेदारी प्राथमिकता से रहेगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना संबंधी कार्य इसके बाद ही होंगे। नए नाम शामिल करने, त्रुटियां दूर करने और मृतक नाम हटाने के लिए अभियान चल रहा है। 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
एसडीएम ने राशन डीलरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के निर्देश
बेवर। सोमवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली संचालकों की एक बैठक हुई। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए थी। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने राशन डीलरों को निर्देश दिए कि वे नवीन मतदाताओं के मत बनवाने में सहयोग करें। उन्हें एस आई आर में काटे गए पात्र मतों को पुनः सूची में शामिल करवाना होगा। डीलरों को बूथ लेवल अधिकारी के काम में सहयोग करने को कहा गया। एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर और खंड विकास अधिकारी को निरंतर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बीएलओ को मतदाता सूची से मृतकों के मत हटाने और दोहरे मत होने पर एक मत काटने के निर्देश दिए गए। बैठक में सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान और बी डी ओ निरंजन त्रिवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें