फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर आमने-सामने का मुकाबला

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बार चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नाम वापसी के दिन छह दावेदारों ने नामांकन वापस लिए हैं। अब अध्यक्ष पद पर आमने-सामने का मुकाबला होगा। एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 22 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार यादव, चरनसिंह यादव के समक्ष अध्यक्ष पद से संतोष कुमार यादव, सुरेश सिंह यादव, सुधीर कुमार यादव, एमपी सिंह चौहान, सचिव पद से ब्रजेंद्र यादव, सह सचिव पद से शिव कुमार यादव ने नामांकन वापस लिए। अब अध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार सिंह यादव तथा शैलेंद्र सिंह यादव, सह सचिव पद पर रोहित निगम और अशरफ नवी के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा।

नाम वापसी के बाद सचिव पद पर के लिए आलोक चौहान, विनोद कुमार यादव, संतोष कुमार यादव उर्फ राजू, अवधेश सिंह यादव, एमपी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय मिश्रा, ब्रजेंद्र यादव, विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत, शिवेंद्र सिंह, रनवीर सिंह पाल चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद आडीटर के लिए शिव कुमार यादव का ही नामांकन तथा 16 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुलदीप कुमार, सूरज सिंह यादव, अरुण कुमार शाक्य, सुनील कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, अमरपाल सिंह यादव, विकास सैनी, अक्षय कुमार, अनुज कुमार, प्रेमबाबू अंबेश, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, अंगद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह कश्यप के ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें