फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों व किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sat, 28 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आढ़तियों व किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवीन मंडी परिसर में जलभराव तथा गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलभराव के चलते किसानों के अनाज से भरे वाहन पलट जाते हैं। शनिवार को समस्या समाधान की मांग करते हुए किसानों और आढ़तियों ने मंडी में विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में सड़कों के टूटने तथा नालियों में लगी ईंटें उखड़ने से मंडी परिसर में जलभराव हो गया है। मंडी में तैनात सफाई कर्मियों के नियमित रूप से सफाई नहीं करने से गंदगी भी फैली हुई है। जलभराव और गंदगी से आढ़तियों के साथ ही किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़ती संघ के अध्यक्ष अवधेश का कहना है नालियों और सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। जिसके चलते वह समय से पहले ही उखड़ने लगी हैं। इसी के चलते जलभराव हो जाता है। सफाई कर्मियों के नियमित रूप से सफाई नहीं करने से गंदगी भी फैली हुई है।

भोगांव निवासी किसान सतेंद्र राजपूत का कहना है सड़कों और नालियों के टूट जाने से आए दिन किसानों के अनाज से लदे वाहन पलट जाते हैं। शनिवार को मंडी परिसर में किसानों और आढ़तियों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। नालियों और सड़क की मरम्मत कराए जाने के साथ ही नियमित रूप से सफाई कराए जाने की मांग डीएम से की है। अनुपम कुशवाहा, वीरसिंह भदौरिया, बीनू बंसल, मुन्ना सिंह, सुरेश यादव, सुंदर सिंह, गेंदालाल पाल, विनोद सिंह, मनोज तापड़िया, सत्यराम यादव, राजीव यादव, सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें