मैनपुरी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं। जिले के जर्जर बूथों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रथम चरण में विधानसभा भोगांव के विकास खंड बेवर के तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
शासन की ओर से वीबीजीरामजी योजना का विस्तार किया गया है। इस योजना में लघु मरम्मत के साथ ग्राम पंचायत के सरकारी भवनों के निर्माण का कार्य भी कराया जा सकता है। जिला प्रशासन ने योजना से वर्ष 2027 के चुनाव से पहले बूथों को मजबूत करने का निर्णय लिया है। जिन मतदान केंद्रों पर विद्यालय भवन जर्जर हैं, वहां अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराकर बूथ बनाए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में भोगांव विधानसभा क्षेत्र के बेवर विकास खंड की ग्राम पंचायत भूड़हार, परौली और परौंखा को शामिल किया गया है। यहां के सचिवों की रिपोर्ट के अनुसार जर्जर भवन को ध्वस्त कराकर अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा।
-