फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने छीनी चहल-पहल

Wed, 07 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घने कोहरे ने छीनी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। 12 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन 15 मिनट के बाद छिप गए। इसके चलते पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। कोहरे और सर्द हवाओं की मार से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह इस कदर घना कोहरा था कि 10 मीटर की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके चलते सड़कों पर वाहनों के पहियों की रफ्तार भी नहीं बढ़ सकी। रात में चलकर सुबह पहुंचने वाली रोडवेज बसें दो से तीन घंटे देरी से आईं। वहीं कालिंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे और सुबह आने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी दो घंटे देरी से पहुंचीं। घने कोहरे ने आवागमन बाधित रहा। वहीं नमी होने से हर वस्तु ठंडे एवं भीगे होने का अहसास कराने लगी हे। इस समस्या से और भी परेशानी हो रही है। उधर बिजली की अचानक बढ़ी कटौती ने लोगों का दर्द और भी बढ़ा दिया है। दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन 15 मिनट बाद सूर्यदेव छिप गए। फिर तो दिन भर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें