फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बीज की 47 दुकानों पर कार्रवाई, 16 नमूने एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रवि सीजन में किसानों को उचित दर और गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में 47 बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। 16 दुकानों से बीज के नमूने लिए गए। नौ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गौरव शाक्य ने कार्रवाई के दौरान 16 दुकानों से बीज के नमूने एकत्रित किए। नौ दुकानदार पंजीकरण और क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि तीन दिन में उचित जवाब न मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे किसी प्रकार से नकली बीज किसानों को बेचने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

-
रवि की फसल से पहले किसानों को उन्नतशील बीज उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। शासन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अविशांक सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें