उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम जमीन के बंटवारा को लेकर आरोपियों ने अपने भाई को लाठी-डंडा से पीटकर मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के देवी रोड मोहल्ला की है। यहां के निवासी राकेश का भाइयों से रानीपुर रोड स्थित जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम को विवाद को लेकर भाई अभय व दो अन्य भाइयों ने उसे लाठी-डंडा से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
परिजन आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचे। वहां तुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।