फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुरावली की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। थाने में उनकी सुनवाई नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़िता को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मां ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्री 17 जून की शाम को खेत पर गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद युवक बेटी को अगवा कर ले गया। पुत्री के साथ गलत काम किया, बेटी जब घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की। मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया है। उन्होंने युवक के घर जाकर जानकारी ली तो उन्हें बेटी के बारे में कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद यूपी 112 पर शिकायत की।
पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई जिसके बाद अगले दिन युवक के परिजन उनकी पुत्री को घर के बाहर छोड़ कर चले गए। धमकी दी कि शिकायत की तो तुझे और बेटी को जान से मार देंगे। थाना कुरावली में शिकायत की तो वहां कोई सुनवाई नहीं की गई। महिला ने पुत्री के साथ गलत काम करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें