फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर गई वृद्धा को कटी केबल से लगा करंट, मौत

Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। तपा की नगरिया में शुक्रवार सुबह खेत पर गई 55 वर्षीय वृद्धा का पैर कटी हुई बिजली की केबल पर रख गया। करंट की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी 55 वर्षीय कांती देवी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर जा रही थीं। तभी रास्ते में एक ट्यूबवैल से होकर जा रही कटी हुई केबल पर उनका पैर रख गया। केबल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर कांती देवी अचेत होकर गिर गईं। वृद्धा को अचेत पड़ा देख वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, वृद्धा को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया है कि करंट लगने से हादसे की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट व तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। हादसे में वृद्धा की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें