फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रहे जर्जर भवन

Thu, 07 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में स्थित दर्जनों भवन जर्जर हाल में हो चुके हैं। कई में लोग रहते हैं तो कई भवनों के नीचे दुकानें संचालित हैं। बारिश में इन भवनों के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। आज तक नगर पालिका ने इस दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं की है।
विज्ञापन

जर्जर भवनों से हमेशा लोगों की जान को खतरा बना रहता है। साल दर साल इस तरह के भवनों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इन भवनों के आसपास आबादी है। कई भवन तो इतने जर्जर हो चुके हैं जिनमें मामूली बारिश में पानी टपकने लगता है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने पर इनके गिरने का खतरा है।   

दृश्य-1
सदर बाजार स्थित एक भवन काफी जर्जर है। इसकी दीवारें चटक चुकी हैं और उनमें गहरी दरारें भी आ गई हैं। इस भवन के नीचे चार दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पूरे दिन लोग आते हैं। सदर बाजार व्यस्ततम होने के कारण यहां पूरे दिन लोगों का आना जाना बना रहता है।
विज्ञापन


दृश्य-2
मोहल्ला छपट्टी स्थित एक भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की दीवारों के चटकने से उनमें दरारें भी आ गई हैं। इस भवन में चार परिवार किराए पर रहते हैं। इन परिवारों की जिंदगी पर हमेशा ही खतरा बना रहता है। तेज बारिश होने पर यह परिवार मकान से निकलकर सुरक्षित स्थान की शरण ले लेते हैं।

दृश्य-3
घंटाघर चौराहा स्थित एक जर्जर भवन के नीचे कई दुकानें संचालित हैं। भवन में गहरी दरारें आ चुकी हैं। व्यस्ततम इलाका होने के कारण दुकानदारों और खरीदारों की जिंदगी को हमेशा खतरा बना रहता है। कई दुकानें तो मामूली बारिश में ही टपकने लगती हैं। इनमें रखा सामान भी खराब हो जाता है।

दृश्य-4
कचेहरी रोड स्थित सीओ आफिस के सामने बना पुराना गेट जर्जर होने के साथ ही दरारें आ चुकी हैं। इस गेट से होकर पूरे दिन लोग गुजरते हैं।  उनके जीवन को हमेशा खतरा बना रहता है। बाटा वाली गली स्थित एक मकान की दीवार जर्जर हो चुकी है। यह कभी भी गिर सकती है। गली से पूरे दिन लोग गुजरते हैं।

लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले जर्जर भवनों के मालिकों को खुद ही भवन गिराने का नगर पालिका को नोटिस देना चाहिए। मालिकों द्वारा न गिराए जाने पर नगर पालिका द्वारा इन भवनों को खुद ही गिराना चाहिए। 
- विनय सोती, अध्यक्ष, सामाजिक संस्था प्रयास

बारिश से पूर्व नगर में जर्जर भवनों का चिन्हीकरण कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही भवन मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। मंडी गेटों का पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता द्वारा निरीक्षण करने के बाद उनको गिराने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

- रामपाल यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें