फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा...मिनी ट्रक से टकराई कार, अधिवक्ता की मौत; तीन लोग घायल

Tue, 05 Aug 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर जा रहे अधिवक्ता की कार हादसे में जान चली गई। कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही कार और मिनी ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इमरान चौक बेस्ट चम्पारण बिहार के रहने बाले राजकुमार, मानस, सुमित और विनीत रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर कार से जा रहे थे। मानस कार चला रहे थे। बताया गया है कि कार जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र मे माइल स्टोन 89 के पास पहुंची, तभी मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। 

इस हादसे में कार सवार राजकुमार (25) की मौत हो गई। कार चालक मानस और कार में बैठे सुमित और विनीत घायल हो गए। घायलों क़ो उपचार के लिये सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक राजकुमार के शव क़ो सैफई मोर्चेरी मे रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों क़ो सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार पेशे से वकील थे, जबकि सुमित, विनीत और मानस दिल्ली में आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें