फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान आटो चालक ने की आत्महत्या

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टर्माटम गृह पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर निवासी टेंपो चालक ने आर्थिक तंगी के चलते शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। चार दिन पूर्व ही पत्नी झगडे़ के बाद मायके चली गई थी। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बरेझी पलिया निवासी सुनील शाक्य (27) वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। अधिक आमदनी न होने के चलते अक्सर पत्नी से उसका विवाद भी होता रहता था। कुछ दिनों पहले उसे अपेंडिक्स की शिकायत हो गई। मगर आर्थिक तंगी के चलते वह आपरेशन कराने में असमर्थ था। चार दिन पूर्व ही पत्नी भी झगड़ा कर मायके चली गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां रामप्यारी ने जंगले से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। सुनील ने कमरे की छत पर लगे कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां रामप्यारी ने बताया कि वह बीमारी के चलते पेट दर्द से बेहद परेशान रहता था। घटना के दिन भी तेज दर्द होने के बाद उसने शराब भी पी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें