फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फोर्ट की बेकाबू बस ने ली दो की जान

Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा फोर्ट की बेकाबू बस ने सोमवार शाम को दन्नाहार क्षेत्र में एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो की मौत हो गई। इससे पहले बस ने दो बुग्गी भी रौंद दीं। हादसे में बुग्गी चालकों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए। बताते हैं कि कार में आगे बैठे लोग सीट बेल्ट नहीं बांधे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र पोखपाल कुछ साथियों के साथ फीरोजाबाद कार से जा रहे थे। शाम करीब सात बजे स्कार्पियो दन्नाहार क्षेत्र के खर्रा पुलिया के समीप पहुंची तभी आगरा की ओर से तेजगति में आ रही आगरा फोर्ट की बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक नरेंद्र और गाड़ी में बैठे थाना बरनाहल निवासी नदीम की मौत हो गई थी।

पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में सवार सभी पांच घायलों को प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहीं घटना से पूर्व आगरा फोर्ट की बस ने दो बुग्गी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस हादसे में भी बुग्गी चालक विपिन कठेरिया और पप्पू कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घोडे़ भी मर गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटनास्थल पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा लगे इस जाम को पुलिस ने खुलवाया। अन्य घायलों में सुवहान निवासी गोलाबाजार, बसरा, समाधि, सोहन आदि घायल हो गए। इंस्पेक्टर दन्नाहार ने बताया कि पुलिस भागे हुए चालक और परिचालक की तलाश कर रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें