फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कालेज आगरा का रहा दबदबा

Sat, 05 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के नेशनल महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आगरा कालेज आगरा की टीम ने टीकाराम गर्ल्स कालेज अलीगढ़ की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में मैन आफ द मैच का पुरस्कार दीक्षा दुबे को दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के नेशनल महाविद्यालय के मैदान में खेले गए अंतर महाविद्यालयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में आगरा कालेज आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों के खेल में तीन विकेट खोकर 57 रन बनाए। इसमें दीक्षा दुबे ने सर्वाधिक 28 रन बनाए तथा दीक्षा द्वितीय ने तीन रन बनाए। टीकाराम गर्ल्स कालेज अलीगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नेहा ने दो व कविता ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी टीकाराम गर्ल्स कालेज की टीम निर्धारित आठ ओवरों में मात्र 46 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक रन पूजा ने 15 बनाए तथा डौली शर्मा ने छह रनों का योगदान दिया। आगरा कालेज की तरफ से सर्वाधिक विकेट दीक्षा ने तीन तथा एक विकट बृजेश ने लिया।
विज्ञापन

पूर्व में कालेज के प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने दोनोें टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लीग मैच बैकुंडी देवी कालेज आगरा तथा आगरा कालेज आगरा के बीच हुआ। इसमें आगरा कालेज विजयी रहा तथा फाइनल मैच में आगरा कालेज की टीम ने अलीगढ़ को हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। मैन आफ द मैच का खिताब दीक्षा को दिया गया।
कालेज सचिव नकुल सक्सेना व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। मैच में निर्णायक की भूमिका प्रबल प्रताप सिंह व अवधेश कुमार ने निभाई। संयोजक डॉ. रनवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एके चतुर्वेदी, सुनील बाबू, जगदीश कुमार, डा. मंजूु सिंह, डा. सविता, डा. निशा, चंद्रप्रकाश, डा. अवधेश कुमार अवधेश शुक्ला, विशाल यादव, कृष्णकुमार, लालाराम पाल आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें