फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बहन को ससुराल छोड़ने आए युवक की हत्या

Thu, 09 Apr 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो42 मृतक करन का फाइल फोटो
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के ताल मोहल्ला में बहन को ससुराल छोड़ने आए युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह भांजे ने मामा की हत्या किए जाने की जानकारी दी, जिसे सुन परिजन के होश उड़ गए। काफी देर तलाश के बाद शाम को शव घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांव कूड़ी के पास मिला। पुलिस ने मृतक की बहन और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है, एसपी सिटी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी 25 वर्षीय करन मिश्रा मंगलवार सुबह बहन पूजा को उसकी ससुराल ताल मोहल्ला कुसमरा थाना किशनी छोड़ने आया था। रात को वह बहन के घर पर ही रुक गया था, बुधवार सुबह पूजा ने मायके फोन कर बताया कि भाई पांच बजे घर के लिए निकल गए हैं। करन जब घर नहीं पहुंचा तो भाई मोहित मिश्रा व अन्य परिजन तलाश करते हुए पूजा के घर पहुंचे, करीब 12 बजे तक तलाश की, मगर कोई पता नहीं लगा। वे घर पहुंचे तो 10 वर्षीय भांजे रितिक दुबे ने चौंकाने वाली जानकारी दी, जिसे सुन कर सभी के होश उड़ गए। उसने बताया कि रात को नगला भूपति कुसमरा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू घर में आया था। इस दौरान मामा जाग गए और दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच जीतू ने तमंचे से मामा को गोली मार दी। उसने बताया कि मां भी जीतू के सहयोग में थी। गोली मारने के बाद जीतू मामा के शव को वहां से ले गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन पूजा और जीतू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घर पर पहुंच कर जांच शुरू की, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस व करन के परिजन शव की हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे, घर में फोरेंसिक टीम ने हर कोना खंगाला, भांजे द्वारा दी गई जानकारी पर साक्ष्य संकलन किया, नमूने भी लिए गए। मगर, घर से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बहन और हत्यारोपी टूट गया, उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल से दूर गांव कूड़ी के पास नदी किनारे फेंक दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया, करन के सिर में गोली मारी गई थी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच और पूछताछ की तो मृतक के भांजे ने हत्या किए जाने की जानकारी दी, मृतक की बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई की हत्या में सहयोग करने की बात कबूली है, शव बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती की परीक्षा दे चुका था रमन : जनपद फर्रुखाबाद के गांव करथिया का रहने वाला 25 साल का करन मिश्रा पुलिस सेवा में जाना चाहता था, इस बार दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दी थी, मंगलवार को वह बहन को ससुराल छोड़ने आया और देर होने पर वहीं रुक गया था। रात को बहन के डेढ़ साल से चले आ रहे प्रेम संबंध का राज उसके सामने जाहिर हो गया, जिसके बाद बहन की उसकी जान की दुश्मन बन गई। थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के ताल मोहल्ला स्थित एक घर में मंगलवार रात को एक पवित्र और मजबूत कहे जाने वाले रिश्ते का कत्ल हुआ, घर में बहन पूजा ने अपने डेढ़ साल से चल रहे प्रेम संबंध का भाई के सामने खुलासा होने पर खून के रिश्ते को भी ताक पर रख दिया, प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू ने सगी बहन के सामने ही करन के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया, घर में बिखरा खून भी पूजा ने प्रेमी के साथ मिल कर साफ किया और सबूत भी मिटाए। मगर, बहन और प्रेमी इस अपराध को छिपा नहीं पाए, कातिल बहन और उसका प्रेमी अब पुलिस की हिरासत में हैं, वहीं गांव में घटना की हर ओर चर्चा हो रही है। दस साल के रितिक ने पुलिस और परिजन के सामने मामा करन की घटना का आंखोंं देखा सच बताया, मगर अभी तक यह बात सामने नहीं आ सकी है कि अगर रितिक ने सब कुछ देखा था, तो पूजा और उसके प्रेमी ने उसे कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया, क्या उसे धमकाया गया था या फिर रितिक ने छिपकर सारी घटना देखी थी, वह बोलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद फिलहाल रितिक सहमा हुआ है। परिवार के लोगों की देखरेख में है।
भाई को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही पहुंची थाने :
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन तो रमन की तलाश कर ही रहे थे, उधर, पूजा भी अपने एक बेटे के साथ थाने में भाई करन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी, उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ। जब, पुत्र रितिक ने हत्या का राज खोला, तब पूजा को हिरासत में लिया गया और रमन के कत्ल की सच्चाई सामने आई।

फोटो42 मृतक करन का फाइल फोटो

फोटो42 मृतक करन का फाइल फोटो

फोटो42 मृतक करन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें