फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी पुलिस को नहीं मिली डब्बन दुबे की रिमांड

Thu, 09 Apr 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 21 वर्ष पहले नवीगंज में दंपती की हत्या के मामले में आरोपी माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे को मैनपुरी पुलिस दी वारंट लेकर बुधवार को फर्रुखाबाद से जिले में लेकर आई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस को रिमांड देने से इनकार कर दिया और डब्बन दुबे को रिहा कर दिया। मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद के गांव सहसपुर निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की नवीगंज क्षेत्र में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक दंपती के भतीजे और फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे उसके भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई थी लेकिन साक्षी ना मिलने की वजह से पुलिस ने एफआर लगा दी थी। इसके बाद मृतक दंपती की पुत्री राधिका ने इस मामले में पुनः विवेचना के लिए एसपी गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र दिया था और शासन से भी गुहार लगाई थी। शासन के निर्देश पर मामले की दोबारा जांच के लिए टीम गठित की गई। वहीं इसके बाद आरोपी पुनः विवेचना पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट गए, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। मैनपुरी पुलिस ने फर्रुखाबाद जेल में बंद डब्बन दुबे से पूछताछ के लिए कोर्ट से बी वारंट लिया और उसे मैनपुरी लेकर आई। जहां उसे मैनपुरी कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को डब्बन दुबे की रिमांड देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद डब्बन दुबे को कोर्ट से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं अब पुलिस मथुरा जेल में बंद मुख्य आरोपी अनुपम दुबे से पूछताछ करने के लिए बी वारंट हासिल करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें