फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दरवाजे पर बैठे युवक को मारी गोली, हमलावर पकड़ा

Thu, 11 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो25 घटना के बाद सीओ व ​थाना प्रभारी से जानकारी लेते एसपी सिटी। संवाद
विज्ञापन
बेवर। मोहल्ला काजीटोला में बुधवार रात को दरवाजे पर बैठे युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन कर परिजन व मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। भाग रहे एक हमलावर को पकड़ने के बाद पुलिस की सुपुदर्गी में दिया, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला के रहने वाले विजय पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को पुत्र सचिन घर के बाहर बैठा था। तभी अन्नू गुप्ता, देव गुप्ता और आयुष गुप्ता निवासी कस्बा बेवर वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। सचिन के विरोध करते ही उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गोली मारने के बाद भागे रहे हमलावरों में से एक देव गुप्ता को लोगों ने पकड़ लिया।
सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही सीओ रामकृष्ण द्विवेदी, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह से जानकारी ली। आसपास के लाेगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। उधर घायल सचिन को जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए देव से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें