मैनपुरी। शहर के बस स्टैंड पर सोमवार शाम एक युवक नाले में गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में गिहार कालोनी से आए परिजन ने युवक को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के सामने गिहार काॅलोनी निवासी राजू गिहार सोमवार शाम को घर से निकला था, वह बस स्टैंड परिसर में बने नाले की तरफ गया था। तभी किसी कारण के चलते वह नाले में गिर गया।
गहरे नाले में गिरने से राजू घायल हो गया, चीख सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने के बाद राजू के परिजन भी आ गए। उसे नाले से बाहर निकालने के बाद ऑटो में बैठा कर जिला अस्पताल ले गए।