फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आग में झुलसे दंपती, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव प्रेमपुरा में सोमवार सुबह एक दंपती संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गए। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा स्थित एक घर से शोर की आवाज सुन सोमवार सुबह लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब दरवाजा खुला तो 34 वर्षीय बीपी और पत्नी पूनम आग में झुलसे हुए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग में झुुलसे दंपती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक किसी कारण के चलते आग की चपेट में आ गया, आग बुझाने के प्रयास में पत्नी भी झुलस गई। आग लगने के सही कारण का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं लग सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें