फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12वीं का छात्र बना हैवान, महिला टीचर से बीच रास्ते में की शर्मनाक हरकत; फिर काट लिए उसके होंठ

Mon, 02 Feb 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर के साथ घिनौनी हरकत की। सरेराह महिला टीचर से छेड़खानी की। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  शिक्षिका के होंठ काट लिए। गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षिका ने छात्र की हरकतों के बारे में परिजनों से शिकायत की तो नाराज होकर उसने शिक्षिका से रास्ते में छेड़छाड़ की, विरोध पर चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए। इससे शिक्षिका के होंठ कट कर अलग हो गए। परिजन इलाज के लिए पीजीआई सैफई ले गए, वहां चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए कहा, जिसके बाद परिजन ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन आगरा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र बहन से अश्लीलता करता था। इसकी शिकायत बहन ने पैरेंट्स मीटिंग में परिजनों से की थी। छात्र नाराज हो गया और रास्ता रोक कर परेशान करने लगा। कुछ दिन बाद बहन ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाने लगी। मगर आरोपी छात्र ने परेशान करना नहीं छोड़ा, असलहे से धमकाते हुए संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। 

इससे वह डिप्रेशन में आ गई। 20 जनवरी की शाम को बहन ज्योंति रोड पर एक छात्र के घर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी छात्र ने पकड़ लिया, छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर धारदार हथियार से चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे बहन का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया, होंठ कट कर अलग गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल छात्रा को परिजन पीजीआई सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कही तो परिजन ने आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
छात्रा के उपचार में व्यस्त परिजन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे सके। रविवार को भाई ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है, टीम को पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें