मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। अब विज्ञान और गणित गार्डन भी बनवाए जाएंगे। शासन के स्तर से पांच लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने 21 सितंबर को बीएसए को पत्र भेजा है। इसके माध्यम से जिले में एक परिषदीय पीएमश्री स्कूल का चयन करने को कहा गया है। चयनित स्कूल में विज्ञान व गणित गार्डन का निर्माण होगा। इस गार्डन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दोनों विषयों का व्यावहारिक ज्ञान देना है। गार्डन में गणित और विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां दूसरे स्कूलों के बच्चों को भी भ्रमण कराया जाएगा। गार्डन में कुल 16 तरह के अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित होंगे।