फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नीलगाय से टकराई कार, चालक की मौत

Sun, 27 Sep 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो31 अशोक कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में औंग चौराहे के पास शनिवार देर रात देहरादून से अपने पैतृक गांव कुसमरा कार से जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नीलगाय से कार की टक्कर हो गई। कार सवार विनोद कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। नगर निगम कॉलोनी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर थाना पटेलनगर जिला देहरादून निवासी विनोद कुमार गुप्ता (70) शनिवार देर रात बेटी गीता के साथ कार से कुसमरा स्थित अपने पैतृक गांव आ रहे थे। उनकी कार औंग चौराहे के पास पहुंची इसी दौरान अचानक सामने नीलगाय आ गई और कार की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रात में मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक के भाई संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें