फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाईदूज की खुशियों में खतरे का सफर

Wed, 11 Nov 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 एक बाइक पर दो बच्चों और दो महिलाओं को बैग के साथ लेकर जाता बाइक चालक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भाईदूज के त्योहार पर भाई-बहनों को अपनों के घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग यातायात नियमों को ही भूल गए। शहर की सड़कों पर दिनभर ऐसे दोपहिया वाहन चालक दिखाई दिए, जिन्होंने अपनी और परिवार की जान जोखिम में डालकर बाइक पर चार से पांच सवारियां बैठा रखी थीं। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। हैरानी की बात यह रही कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन जाम खुलवाने की मशक्कत के बीच नियमों का उल्लंघन करते वाहन चालकों पर उनकी नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


ईशन नदी चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों पर कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आईं। कहीं बाइक चालक के हैंडल पर बैग टंगे थे तो कहीं पेट्रोल टंकी पर छोटे बच्चों को बैठाया गया था। पीछे की सीट पर एक महिला की गोद में अबोध बच्चा और उसके पीछे बैठी महिला के हाथ में बैग था। इस तरह एक ही बाइक पर चार से पांच लोग सफर कर रहे थे। त्योहार की खुशियों के बीच वाहन चालकों को न तो अपनी जान की परवाह दिखाई दी और न ही साथ बैठे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता। ईशन नदी चौराहे से लेकर आगरा रोड, करहल चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर इस तरह के नजारे दिखाई दिए।



नवंबर में चल रहा यातायात माह
नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। इसके तहत पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सुरक्षित सफर का संदेश देती है। वहीं भाई दूज पर शहर में जगह-जगह जाम लगने के कारण यातायात पुलिसकर्मी उसे खुलवाने में जुटे रहे। इस दौरान ओवरलोड दोपहिया वाहनों और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आई।
विज्ञापन




त्योहार हो या कोई जरूरी काम, घर से निकलते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो लोग ही सफर करें और हेलमेट अवश्य लगाएं। बच्चों को बाइक की टंकी या गोद में बैठाकर सफर न करें। - दीपशिखा सिंह, सीओ ट्रैफिक

फोटो 28 एक बाइक पर दो बच्चों और दो महिलाओं को बैग के साथ लेकर जाता बाइक चालक। संवाद

फोटो 28 एक बाइक पर दो बच्चों और दो महिलाओं को बैग के साथ लेकर जाता बाइक चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें