फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर निकाली भव्य रथयात्रा

Tue, 31 Mar 2026 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 भगवान महावीर की रथयात्रा में शामिल जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर/भोगांव। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी जिनालयों में श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक और पूजन किया। भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वर्णमयी रथ पर श्रीजी को लेकर खवासी के रूप में सचिन जैन मंचू, इंद्रों के रूप में पल्लव जैन, शुभम जैन, चंदन जैन और सौरभ जैन भगवान पर चंवर ढुलाते हुए चल रहे थे। रथ के सारथी के रूप में शैलेश जैन रथ हांक रहे थे। कुबेर इंद्र के रूप में सुब्रत जैन, डॉ़ देवेश जैन मंगल कलश लेकर चल रहे थे। प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए रथयात्रा करहल रोड स्थित श्री आदिनाथ जिनालय बड़ा मंदिर पहुंची। पंडित अभिनव मोदी के सानिध्य में पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान कर अभिषेक और पूजन किया।
शोभायात्रा में सबसे आगे घुड़सवार जैन धर्म ध्वजा लेकर और ऊंट पर नगाड़े बज रहे थे। इसमें मैनपुरी गौरव और आर्यका माताजी का जीवन परिचय के बाद भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित मनमोहक झांकियां शामिल थीं। बैंड ने जैन भजनों की मधुर ध्वनि बिखेरी। जैन समाज के पुरुष श्वेत वस्त्रों में सर पर टोपी और गले में गुलाबी पट्टी श्रीजी की जय-जयकार करते हुए नंगे पैर चल रहे थे। वहीं, महिलाएं केसरिया और पीली साड़ी में रथ के पीछे चल रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित अनंत कुमार जैन, अक्षय मोदी, संजीव, साधना, डॉ़ शिवानी, पंडित कमल कुमार जैन, प्रभास चंद्र, राजीव, सुशील, संजय जैन, संजय, शैलेश मोदी, आदेश जैन, रेखा, निशंका, छवि, रुचि, अनीता, सलोनी आदि मौजूद रहे।
वहीं घिरोर में भी जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भगवान महावीर का अभिषेक व पूजन किया गया। फिर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान महावीर स्वामी के माता-पिता के रूप में सुनील जैन व सुनीता जैन झांकी में विराजमान थे। पहले रथ में खवासी की बोली अभिषेक जैन परिवार ने ली, जबकि दूसरे रथ में अमन जैन परिवार ने यह जिम्मेदारी निभाई। प्रदीप जैन ने पहले रथ में सारथी की भूमिका निभाई और राजू जैन परिवार ने दूसरे रथ में सारथी का दायित्व संभाला। इंद्र के रूप में सोनू जैन, संजीव जैन, आकाश जैन, कृष्णा जैन, तन्मय जैन, डुग्गु जैन, हर्ष जैन, इशू जैन, नक्ष जैन और अविरल जैन उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष यतींद्र जैन, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा भोगांव में भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान महावीर का जन्माभिषेक किया। रथयात्रा श्री चंद्रप्रभु जिनालय से प्रारंभ होकर जैन मार्केट, छोटा बाजार, पीपल मंडी, घंटाघर, जीटी रोड चौराहा, भ्रमण करती हुई वापस चंद्रप्रभु जिनालय पहुंचकर समाप्त हुई।



भव्य रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। रथ पर चार इंद्रों के रूप में कुमुद जैन, मनीष जैन, सचिन जैन और प्रशम जैन चंवर ढुलाते हुए खड़े थे। खब्बासी के रूप में शैंकी कुमार जैन, सारथी के रूप में सौरभ जैन कुल्लू तथा कुबेर के रूप में सोनू जैन बैठे हुए थे। इस दौरान राकेश जैन, आशु जैन, नलिन कुमार जैन, विप्लव जैन, वैभव जैन, दिव्यांश जैन, अमन जैन, चक्रेश जैन, आरसी जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।



धर्म ध्वज से सजाया शहर
भगवान महावीर की जयंती पर शहर को धर्म ध्वजों से सजाया गया था। जैन समाज के युवाओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर भगवान महावीर के संदेशों के बारे में बताया।

फोटो 7 भगवान महावीर की रथयात्रा में शामिल जैन समाज के लोग। संवाद

फोटो 7 भगवान महावीर की रथयात्रा में शामिल जैन समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें