फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज के वित्तीय मामले की चार सदस्यीय टीम करेगी जांच

Thu, 25 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज की वित्तीय जांच कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण। संव - फोटो : प्राइवेट बैंक में निरीक्षण कर फायर सिलेंडर चेक करते सीएफओ। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
बेवर। विकासखंड क्षेत्र में स्थित मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई में कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बुधवार को मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। शिकायत के बाद डीएम ने डीआईओएस को चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारी विद्यालय की लगभग 50 बीघा भूमि का वर्षों से उपयोग कर रहे हैं। इस भूमि से होने वाली भारी आय का कोई स्पष्ट और सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने के नाम पर ग्रामीणों से करीब 4 से 5 लाख रुपये का चंदा एकत्र किया गया था। इस राशि के उपयोग का कोई विवरण सार्वजनिक नहीं है। वित्तीय अभिलेख मांगने पर प्रबंधन द्वारा केवल दो वर्षों का अधूरा विवरण दिया गया, जबकि संपूर्ण आय-व्यय का ब्योरा गायब है।
ग्रामीणों के अनुसार मन्नी सिंह के निधन के बाद से विद्यालय प्रबंधन समिति के नए चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे वर्तमान समिति के गठन और संचालन की वैधता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज को मिलने वाले सरकारी अनुदान, चंदे और भूमि से संबंधित सभी दस्तावेजों व आय-व्यय को सार्वजनिक किया जाए। जांच में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुंचने वालों में वंशबहादुर सिंह, स्वदेश सिंह, सुरेंद्र, आशीष सिंह, प्रभात सिंह, शिवप्रताप सिंह, शिवमोहन सिंह, पवन सिंह, अजय, आनंद, राजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें