बेवर। थाना क्षेत्र के नवीगंज में संपत्ति के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। तेरहवीं के कार्यक्रम में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्रियंका मिश्रा पत्नी अमित कुमार मिश्रा निवासी मोहल्ला सिपाही ठाकुर कोतवाली कन्नौज ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। 31 मार्च को मां की तबीयत खराब होने पर उनका बहन के साथ मिलकर इलाज कराया। 13 अप्रैल को मां शकुंतला देवी की मौत हो गई।
24 अप्रैल को तेरहवीं कार्यक्रम में राजेश मिश्रा निवासी करपिया, राजीव तिवारी, अभिषेक तिवारी निवासी तिलक नगर औरैया, आलोक दुबे, प्रीता दुबे निवासी मोहल्ला सराफान थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ने गाली-गलौज कर मारपीट की।
दूसरे पक्ष की ओर से अभिषेक निवासी नवीगंज ने प्रियंका मिश्रा, अमित मिश्रा निवासी मोहल्ला सिपाही ठाकुर कोतवाली कन्नौज, लता मिश्रा व अजीत मिश्रा निवासी मधुकरपुर थाना बेवर के खिलाफ पत्नी आरती के साथ गाली-गलौज, मारपीट व घर से निकालने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।