फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: समान मुआवजे पर आर-पार की लड़ाई

विज्ञापन
फोटो 8 नवीगंज में तरावादेव टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरना देते किसान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नवीगंज। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए समान मुआवजे की मांग पर किसानों का तरावादेव टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी है। किसानों ने साफ कर दिया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि उनकी जमीन परियोजना के तहत ली जा रही है तो मुआवजे में समानता और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसान अपनी जमीन और अपने अधिकार से जुड़े मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने समान मुआवजे की मांग को लेकर एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। जब तक किसानों की मांग पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता मुकट सिंह और संचालन अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर संतोष यादव, रामवीर सिंह, रनवीर सिंह, सिरोहीलाल, नीतेश यादव, सुनीता देवी, शांति देवी, माला देवी, शारदा देवी, श्यामलाल, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें