फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से कम किया जा सकता है क्षय रोग

Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
TB disease can be reduced by awareness - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व क्षय रोग दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को क्षय रोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में सीएमओ डा. रामकिशन ने कहा कि क्षय रोग एक संक्रामक रोग है जो एक दूसरे के खांसने से होता है। एक क्षय रोगी एक वर्ष में करीब 15 नए रोगी बना देता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह इस बारे में जानकारी लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग में अभियान चलाकर जागरूकता फैलाएं। इससे क्षय रोग को फैलने से रोका जा सकेगा। दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी वाले मरीजों का बलगम परीक्षण अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराएं। सभी प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों पर इसकी जांच की सुविधा है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सीएम यादव ने बताया कि जनपद में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों कुरावली और जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर आधुनिक मशीनों से क्षय रोग की जांच की जाती है। वहीं पूरे जनपद में 18 डीएमसी पर क्षय रोग की जांच नि:शुल्क की जाती है। बाद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगी छात्राएं निकेता शर्मा, आकृति शर्मा, विशाखा शर्मा, प्रियल जैन, राशि जैन और एनएसएस की छात्राओें को सीएमओ ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सुमन यादव, बीपी सिंह, आशा शर्मा, डा. सरोज यादव, आशी सिंह, दिलीप कुमार सक्सेना, बृजेश कुमार, राम सिंह, सतरूपा, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी धीरेंद्र आदि मौजूद रह्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें