मैनपुरी। भोगांव विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छिंकौरा के मजरा गढ़िया में 13.65 लाख रुपये से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सपा सांसद डिंपल यादव की निधि से धनराशि जारी होने के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सांसद डिंपल यादव से गांव गढ़िया के ग्रामीणों ने मुलाकात कर गांव में राजू यादव के घर से अक्षय यादव के घर तक सीसी सड़क बनवाने की मांग की थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि गढ़िया में सीसी सड़क के लिए धनराशि स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।