फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से चिपककर किशोर की मौत

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। एक किशोर की बरगद के पत्ते तोड़ते समय हाई हाइटेंशन लाइन से चिपककर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने थाना पुलिस की मदद से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी रामरतन शाक्य का पुत्र गिरजेश उर्फ खुन्नू (14) मोहल्ले के ही कल्लू कठेरिया के साथ साइकिल से बकरियों के लिए बरगद के पत्ते तोड़ने नगला मानसिंह रोडपर स्थित जमुनगणा के पास गया था। पेड़ पर चढ़कर खुन्नूू पत्ते तोड़ने लगा। इसी बीच वह पास से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन से उसका हाथ लग गया। इससे धमाके के साथ खुन्नू को करंट लग गया। इससे उसकी पेड़ पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्राम नगला मानसिंह जाने वाली स्कूल बस के ड्राइवर ने थाना पुलिस को दी। साथ ही खुन्नू के साथ गए कल्लू कठेरिया पुत्र वीरेश कठेरिया ने घटना की जानकारी खुन्नू के घरवालों को दी। पुलिस ने घरवालों को समझाकर शव को पेड़ से उतार कर तहसीलदार कृपाशंकर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया। इस सबंध मे तहसीलदार कृपाशंकर यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को किस प्रकार मदद दी जा सकती है यह जानकारी की जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें