फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ दिन में केंद्र सरकार नहीं कर सकी कोई वादा पूरा

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली/औंछा(मैनपुरी)। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार से जनता ने बहुत उम्मीदें पाली थीं लेकिन सौ दिन बीतने के बाद भी मोदी सरकार ने आम आदमी के हित के लिए कोई काम नहीं किया है। विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा करने वाले नरेंद्र मोदी जापान से कर्जा लेकर आए हैं। देश पर कर्ज का बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कुरावली के गंगापुर मैदान और औंछा के एक राइस मिल प्रांगण में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि देश को तोड़ने वाली भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश को जोड़ने के काम नहीं कर सकती। मोदी सरकार बनने के बाद से अचानक सांप्रदायिक शक्तियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। देश की सीमाओं पर गोलाबारी हो रही है और प्रधानमंत्री इसे अनदेखा कर रहे हैं। सौ दिन बीतने के बाद भी मोदी सरकार चुनाव पूर्व किए गए वादों में से कोई वादा पूरा नहीं कर सकी है।
उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार में डीजल, टमाटर, प्याज, आलू और रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। जापान जाकर कर्जा लाकर प्रधानमंत्री ने देश पर और कर्ज का बोझ बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार की इन नीतियों से देश तरक्की करने वाला नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने आम आदमी, किसान और नौजवान के हितों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और लोगाें को इसका लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सूखे के हालात देखकर नहरों में दो हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया गया है। अब टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आठ हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मैनपुरी को सपा मुखिया की कर्मस्थली बताते हुए कहा कि 13 सितंबर को सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को रिकार्ड मताें से जिताने के लिए सभी बूथ पर पहुंचें और खुलकर मतदान करें। सभा को पूर्व सांसद नीरज यादव, लोकसभा प्रभारी नरेश उत्तम, विधायक राजकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, मंजूर अहमद, राजकिशोर चक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें