फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के घर जीजा ने लगाई फांसी

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में साली के घर अपनी पत्नी के साथ घूमने आए जीजा ने सोमवार को फांसी लगा ली। घर के बाहर खाली भूखंड में खड़े पेड़ पर शव लटका देख मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी विनोद कुमार सिंह भदौरिया (40) दो दिन पूर्व अपनी पत्नी संगीता के साथ नगर के मोहल्ला ओमनगर बंशी गोहरा में अपनी साली आशा पत्नी रमेश के यहां घूमने आए थे। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग पड़ोसियों ने पास में ही खाली पड़े भूखंड में बेरिया के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल जानकारी आशा के घर दी। इस पर संगीता और उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस आत्महत्या को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए भेजा है। वहीं, मृतक की पत्नी संगीता का कहना है कि पति शराब पीने के आदी थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें