फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने दारोगा से की अभद्रता

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। वाहन चेकिंग के दौरान कागज न होने पर एक युवक की बाइक सीज करना दारोगा को महंगा पड़ा। युवक द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद थाने पहुंचे जिला उपाध्यक्ष सपा व्यापार सभा ने दारोगा के साथ जमकर अभद्रता की। एक सिपाही को भी सबक सिखाने की धमकी दी। सपा नेता के खिलाफ स्टाफ में आक्रोश देख थानाध्यक्ष ने सीओ और एसपी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर दारोगा राजकुमार शर्मा सिपाहियों के साथ चितायन क्षेत्र में महगवां तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सिपाहियों ने एक युवक को रोक कर बाइक के कागज मांगे। युवक ने जब कागज नहीं दिखाए तो दारोगा ने बाइक (यूपी84सी/5710) को सीज कर दिया। युवक ने अपना नाम राकेश पुत्र कालका प्रसाद निवासी हंसापोखर थाना कुर्रा बताते हुए दारोगा पर ग्राम प्रधान सौज दिनेश यादव से बात करने का दबाव बनाया। दारोगा ने बात करने से मना कर दिया और बाइक थाने भेज दी।
इसके बाद प्रधान दिनेश के भाई शैलेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सपा व्यापार सभा थाने पहुंचे। उन्होंने बाइक छोड़ने को कहा। दारोगा ने जब सीओ कार्यालय से जुर्माना अदा कर बाइक छुड़ाने की बात कही तो सपा नेता ने उससे जमकर अभद्रता की। थाने में मौजूद सिपाही नेत्रपाल यादव ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी गाली गलौच कर सपा नेता चले गए। थानाध्यक्ष ने जानकारी पर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की। उन्होंने घटना की जानकारी सीओ भोगांव और एसपी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें