फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कांकन का ‘ब्रेट ली’

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव कांकन के 19 वर्षीय मदन चौहान ‘ब्रेट ली’ की गेंदबाजी की रफ्तार ने यूपी टी-20 के चयनकर्ताओं को भी दंग कर दिया। ग्रीनपार्क कानपुर में यूपी क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मदन की गेंदबाजी की रफ्तार 140 से 145 किलोमीटर प्रतिघंटा देखकर अगले कैंप में बुलाने का आश्वासन दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी एवं क्रिकेट कोच पीके गुप्ता के अनुसार 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले देश के प्रमुख 10 गेंदबाजों में शुमार मदन को मौका मिला तो बहुत आगे जाएगा।
विज्ञापन

मैनपुरी-करहल रोड स्थित गांव कांकन निवासी नरेश सिंह चौहान के पुत्र मदन को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। पीएसी जवान नरेश सिंह का सपना था कि उनका बेटा भी क्रिकेटर बने और क्रिकेट की दुनियां में पहचान बनाए। पिता की इच्छा ने क्रिकेट खेलने को प्रेरित किया तो मदन अपने ही स्तर से क्रिकेट खेलने में जुट गया। बिना कोच के ही शहर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उसने बेहतर प्रदर्शन कर पहचान बनाई तो जिला क्रीड़ाधिकारी एवं क्रिकेट कोच पीके गुप्ता की निगाह उस पर पड़ी। मदन चौहान ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व ही वह पीके गुप्ता के संपर्क में आया। स्टेडियम में उनके मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया। गेंदबाजी के गुर सीखे और फिटनेस पर ध्यान दिया। जब गेंदबाजी की स्पीड मापी गई तो 143 किलोमीटर प्रतिघंटा निकली। पीके गुप्ता ने बताया कि स्पीड देखकर वह भी दंग रह गए और उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और यूपी टीम के चयनकर्ताओं से बात की। ग्रीनपार्क कानपुर में इन दिनों टी-20 का कैंप चल रहा है। एक अप्रैल को मदन ग्रीनपार्क पहुंचा और जब यूपी टीम के चयनकर्ता ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व दिग्गज मीडियम पेसर आशीष विस्टन जैदी और रिजवान शमशाद ने उसका टेस्ट लिया तो वह भी गेंदबाजी की स्पीड देख हैरत में पड़ गए। चयनकर्ताओं ने मदन का मोबाइल नंबर लेकर आश्वस्त किया कि अगले कैंप में उसे जरूर बुलाया जाएगा।
00
देश की ओर से खेलने की तमन्ना
गांव में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मदन से क्रिश्चियन इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब वह अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा रहा है। पाकिस्तान के गेंदबाज शोएब अख्तर और भारतीय गेंदबाज उमेश यादव को अपना आदर्श मानने वाले मदन का कहना है कि उसकी तमन्ना है कि देश की ओर से खेलने को मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें