फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र सहित दो की मौत

Tue, 22 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्र सहित दो की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना किशनी के चितायन निवासी दिनेश शाक्य (30) मैनपुरी नगर में सिधिंया तिराहे के निकट परिवार के साथ किराए पर रहता था। रविवार रात नौ बजे वह पैदल नगला मठिया निवासी अशोक फौजी के यहां लगुन समारोह में भाग लेने जा रहा था। जब वह आगरा रोड पर तिराहे से आगे पहुंचा तभी सामने से आए टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी पाकर परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। घायल को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जिला फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के सुल्तान नगर निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभिषेक (19) बीएससी का छात्र था। वह सोमवार की सुबह पिता महेंद्र सिंह, भाई राहुल और गांव के योगेश के साथ टाटा मैजिक से लहसुन लेकर बेचने के लिए कुरावली मंडी जा रहा था। चालक जब मैजिक लेकर थाना भोगांव क्षेत्र में अरम सराय के समीप पहुंचा तभी टायर फटने से मैजिक सड़क किनारे पलट गई। सभी को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के लोग गंभीर हालत में अभिषेक को सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घिरोर निवासी आसिफ सोमवार की सुबह बहन स्वालिया और पड़ोस की सरिता के साथ बाइक से मैनपुरी जा रहा था। जब वह दन्नाहार पुल के पास पहुंचा तभी खेत से आई भैंस को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई। सरिता और स्वालिया दोनों को बाइक से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत देख डाक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें