फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम बने अयोध्या के राजा

Thu, 17 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम और जानकी के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान लगाए गए भगवान राम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। कौशल्या नंदन भगवान राम ने रावण आदि असुरों को परास्त कर अयोध्या का सिंहासन संभाला। लोग हर्ष से फूले नहीं समा रहे थे। गुरु वशिष्ठ ने राजतिलक कर राम-सीता को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के समक्ष बनाई गई अयोध्या में हर्ष का पारावार न था। अयोध्या वासियों में खुशी और उमंग छाई हुई थी। स्त्री, पुरुष, बच्चे बेहद प्रसन्न थे। आखिर आज उनके आराध्य श्रीराम का राज्याभिषेक होने का दिन था। जैसे ही गुरु वशिष्ठ के स्वरूप ने भगवान राम का राज तिलक कर आशीर्वाद दिया, वैसे ही सियापति रामचंद्र की जय के उद्घोषों से आसमान गूंज उठा। आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई। रामभक्त हनुमान ने भी भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंडित शील नामाचार्य ने भगवान की आरती उतारी और सुंदरकांड का पाठ किया गया।
कमेटी अध्यक्ष आनंद स्वरूप अग्रवाल ने रामलीला के कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। राज्याभिषेक के अवसर पर वीरसिंह भदौरिया, सुरेश चंद्र बंसल, दयानरायन दयालु, गोपालकृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ भारद्वाज, नरेंद्र सिंह राठौर, प्रवीन कुमार आदि ने राम सीता के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें