फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, दिन भर चली तैयारियां

Wed, 16 Oct 2013 05:37 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) बुधवार को मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाजार में जमकर खरीदारी की गई। मुस्लिम समाज के बच्चों और महिलाओं को दिन भर तैयारियां करते देखा गया। बाजार में जहां लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की वहीं, महिलाओं ने सिवइयां खरीदीं। बाजारों में देर रात तक रौनक रही। बकरीद के लिए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज में बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। इसके लिए मंगलवार को बकरों की खरीदारी की गई। घरों में लोग खासतौर से महिलाएं तैयारियां करती नजर आईं। बाजारों में वस्त्रों की जमकर खरीदारी की गई। अधिकांश बच्चों और महिलाओं ने रेडीमेड कपड़े खरीदे। महिलाओं ने शृंगार की वस्तुओं की खरीदारी की। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने भी पर्व को देखते हुए सफाई के विशेष इंतजाम किए हैं। खासकर मुसलिम इलाकों में सोमवार से ही सफाई शुरू हो गई। मस्जिदों के आसपास सफाई कर चूना डलवाने का काम जारी रहा।
-------
मुंह मांगी कीमतों पर बिके बकरे
बाजार में बकरों की मांग इस कदर रही कि कई बकरी हाटों में बोलियां लगीं। अधिक बोली बोलने वाले ने बकरे को खरीदा। भोगांव, कुरावली, आलीपुर खेड़ा, घिरोर की हाट में बकरे मुंह मांगी कीमतों पर बिक रहे थे। हाट में खरीदार साथ में एक छोटी कैंची रखते हैं जिससे बकरे की पीठ पर स्थान विशेष के बाल काट देते हैं जो इस बात का प्रतीक है कि यह बकरा बिक चुका है और यह अब किसी भी कीमत पर नहीं बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ईद की नमाज का समय मुकर्रर
शहर की ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे
करहल की ईदगाह में सुबह नौ बजे
भोगांव की ईदगाह में सुबह नौ बजे
घिरोर की मक्का मस्जिद में सुबह नौ बजे
घिरोर की ईदगाह में सुबह 9:15 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें